किसानों को निर्ममता से कुचलने वाले आज़ाद हैं, हम 36 घंटों से पुलिस हिरासत में हैं: हुड्डा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लखीमपुर खीरी मामले पर मंगलवार को कहा, "किसानों को निर्ममता से कुचलने वाले आज़ाद हैं...और हम 36 घंटों से पुलिस हिरासत में हैं।" उन्होंने कहा, "किसान परिवारों में मातम छाया हुआ है...और लखनऊ में उत्सव मनाया जा रहा है...मैं देशवासियों से पूछता हूं...आप कुचलने वालों का साथ देंगे या कुचले जाने वाले के लिए लड़ेंगे।"