ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा को 'बहुत बड़ी जीत' बताते हुए ट्वीट किया, "किसान संघर्ष का असर...अंधकार के समय में भी...विरोध काम करता है...प्रतिरोध काम करता है।" उन्होंने लिखा, "प्रदर्शनकारी किसानों को यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि सत्य, अहिंसा और दृढ़ विश्वास...अन्याय को घुटने टेकने पर मजबूर कर देता है।"