प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को तीन कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, "साल भर से चले आ रहे किसानों के विरोध की आखिरकार जीत हुई है।" उन्होंने आगे कहा, "किसानों ने संघर्षों के इतिहास में एक उत्कृष्ट अध्याय को जोड़ा है...शहीदों, किसानों और संगठनों को नमन है।"