किसानों पर लाठीचार्ज की होगी न्यायिक जांच, आयुष सिन्हा को छुट्टी पर भेजेंगे: हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार ने 28 अगस्त को करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की रिटायर्ड हाईकोर्ट जज द्वारा जांच कराने का ऐलान किया है जिसके बाद किसानों ने घटना के खिलाफ अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह के अनुसार, पूर्व एसडीएम आयुष सिन्हा छुट्टी पर भेजे जाएंगे और मृतक किसान के दो परिजनों को सरकारी नौकरी मिलेगी।