किसी ऐसे शख्स को ढूंढने के लिए उत्साहित हूं जिसके प्यार में मैं बोर हो सकती हूं: तनीषा

ऐक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने कहा है, "जब प्यार नया होता है तो इसमें पड़ना बहुत रोमांचक होता है, लेकिन मुझे यह बात अधिक उत्साहित करेगी कि मैं कोई ऐसा शख्स ढूंढ पाऊं जिससे प्यार करते-करते मैं बोर हो सकूं।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैं शादी का फैसला कर लूंगी तब पूरी दुनिया के सामने खुलकर इस बारे में बात करूंगी।"