फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्मों के बॉयकॉट ट्रेंड को लेकर कहा है कि बॉयकॉट करने से फिल्म इंडस्ट्री खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा, "किसी के बॉयकॉट करने से मेरी ज़िंदगी खत्म नहीं होगी...मुझे इतने काम आते हैं कि मैं कभी ज़िंदगी में बेरोज़गार नहीं रहूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "मैं किसी भी देश में जाकर कुछ भी पढ़ा सकता हूं।"