किसी को इस्तेमाल कर फेंक देने की नीति कभी नहीं अपनाएं: नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को नागपुर में कहा, "किसी को इस्तेमाल कर फेंक देने की नीति कभी नहीं अपनाएं।" उन्होंने एक पुराना किस्सा सुनाया कि एक बार एक कांग्रेस नेता को उन्होंने कहा था कि वह कुएं में कूदकर मर जाएंगे लेकिन कांग्रेस में नहीं जाएंगे। हाल ही में बीजेपी संसदीय बोर्ड से गडकरी बाहर किए गए थे।