बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा, "मुझे किसी तरह का डर नहीं है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की जांच जारी है...लेकिन मैं काम करने के लिए खुद को नहीं रोकता।" गौरतलब है, गंभीर को पिछले हफ्ते आतंकी संगठन 'आई.एस.आई.एस कश्मीर' की ओर से तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला था जिसमें कहा गया था कि दिल्ली पुलिस भी उनकी रक्षा नहीं कर पाएगी।