किसी दलित को पंजाब का सीएम बनाया जाना बर्दाश्त नहीं कर सके सिद्धू: 'आप'

'आप' प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर कहा है, "यह दिखाता है कि सिद्धू दलितों के खिलाफ हैं...एक गरीब का बेटा मुख्यमंत्री बना...यह बात सिद्धू बर्दाश्त नहीं कर सके।" वहीं, पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि सिर्फ 'आप' पंजाब को बचा सकती है और खुशहाल बना सकती है।