उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर कोई महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करता है तो उसका हश्र दुर्योधन व दुशासन जैसा होगा। उन्होंने सपा को महिला, दलित व हिंदू विरोधी करार दिया। बकौल योगी, "पहले हमारी बहनें व बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं क्योंकि गुंडे उनकी गरिमा से खिलवाड़ कर सकते थे।"