किसी महिला को टिकट मिलने पर उसकी सेक्शुऐलिटी को निशाना बनाया जाता है: कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है, "किसी युवा पुरुष को टिकट मिलने पर उसकी विचारधारा पर हमला होता है। किसी युवा महिला को टिकट मिलने पर उसकी सेक्शुऐलिटी को निशाना बनाया जाता है।" दरअसल, बीजेपी द्वारा कंगना को मंडी से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने के बाद कुछ कांग्रेस नेताओं ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।