केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि किसी सिख को देशद्रोही या खालिस्तानी नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "कुछ भटके हुए लोगों के कारण आप सभी को एक जैसा नहीं कह सकते।" उनका यह बयान पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के 'सरदार अब खालिस्तानी, हम पाकिस्तानी और बीजेपी बस हिंदुस्तानी है' वाले बयान के बाद आया है।