कीमत में जारी तेज़ी के बीच $51,000 के पार पहुंचा बिटकॉइन

बीते 4 हफ्तों में पहली बार मंगलवार को $50,000 का आंकड़ा पार करने के बाद बिटकॉइन की कीमत बुधवार को $51,000 को पार कर गई। वहीं, इथीरियम ब्लॉकचेन पर आधारित ईथर की कीमत 3% बढ़कर $3,500 तक पहुंच गई थी। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को वैश्विक क्रिप्टो बाज़ार का पूंजीकरण 3% से अधिक बढ़कर $2.22 लाख करोड़ का हो गया।