कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी के बच्चों के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स चिंताजनक: एचसी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि पॉर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी के नाबालिग बच्चों के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर वह चिंतित है। दरअसल, अदालत ने यह टिप्पणी शिल्पा की मीडिया-घरानों के खिलाफ एक याचिका की सुनवाई के दौरान की जिसमें उन्होंने मीडिया पर अपमानजनक आर्टिकल्स प्रकाशित करने का आरोप लगाया है।