मुंबई पुलिस ने पॉर्न वीडियोज़ केस में एक चार्जशीट दायर कर कहा है कि बिज़नेसमैन राज कुंद्रा इस मामले में 'मुख्य सूत्रधार' थे। चार्जशीट के मुताबिक, कुंद्रा ने सब्सक्रिप्शन के ज़रिए वीडियोज़ बेचे और उनसे अवैध रूप से लाखों रुपए की कमाई की। कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थार्प को इस मामले में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था।