अभिनेत्री लारा दत्ता ने ट्विटर पर एक फैन को जवाब दिया है जिसने उनकी एक तस्वीर पर कमेंट किया था कि अभिनेत्री ने 2 साल में अपना फोन कवर नहीं बदला है। फैन ने लिखा, "मैं सोचता था कि हम जैसे लोग ही गरीब होते हैं, अब लारा..को देख लो।" लारा ने जवाब दिया, "सही!!!...कुछ चीज़ों का...भावनात्मक महत्व होता है।"