inshorts

कुछ तस्वीरों की नकल मुश्किल है: फ्लाइट में पीसी करते मनमोहन की तस्वीरें शेयर कर कांग्रेस

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा एअर इंडिया वन विमान में यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की पुरानी तस्वीरें शेयर कर कहा है, "कुछ तस्वीरों की नकल मुश्किल है।" इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका जाते समय विमान में अपनी तस्वीर शेयर कर कहा था, "लंबी उड़ान में पेपर व फाइल वर्क का मौका मिल जाता है।"