inshorts

कुछ नहीं: 'ग्लोबल सिटिज़न फेस्टिवल के लिए कितने पैसे लिए' सवाल पर ऐक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा

इंस्टाग्राम पर एक यूज़र ने ऐक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा से पूछा कि 'आपने ग्लोबल सिटिज़न लाइव इवेंट में शामिल होने के लिए कितने पैसे लिए?' जिसपर ऐक्ट्रेस ने कहा कि 'कुछ नहीं'। भारत में ग्लोबल सिटिज़न इवेंट का आयोजन 25 सितंबर को गेटवे ऑफ इंडिया (मुंबई) के पास हुआ था जिसमें अमित त्रिवेदी और बादशाह समेत कई सिंगर्स-ऐक्टर्स ने भाग लिया।