अभिनेता जिमी शेरगिल ने अपने टेलीविज़न डेब्यू की खबरों पर कहा है, "इस बारे में...कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी...आइडिया सुना है...लेकिन अभी तक कोई कॉन्ट्रैक्ट...साइन नहीं किया गया है।" उन्होंने आगे कहा, "फिल्मों और वेब शोज़ में व्यस्त हूं...लंबे समय तक चलने वाले टीवी सीरियल का हिस्सा बनना संभव नहीं...अगर थोड़े समय के लिए...आने वाला...कुछ दिलचस्प हो...तो सोच सकता हूं।"