कुछ लोगों ने मेरी ही पार्टी में मुझे बेगाना बना दिया: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में एक रैली में कहा है, "कुछ लोगों ने मेरी ही पार्टी (बीजेपी) में मुझे बेगाना बना दिया।" उन्होंने कहा, "कई बार बेगाने अपनों से ज़्यादा काम कर जाते हैं। आप (समर्थकों से) लोगों को बताएं कि मैंने, मनोहर लाल खट्टर ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या-क्या काम किए हैं।"