कुछ सांसद आदतन हुड़दंग करते हैं, यह बजट सत्र उनके लिए पश्चाताप का अवसर है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद का बजट सत्र (17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र) शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों को लेकर कहा, "कुछ सांसदों का आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है।" उन्होंने कहा, "ऐसे सभी माननीय सांसद आखिरी सत्र में ज़रूर आत्मनिरीक्षण करेंगे...यह बजट सत्र उनके लिए पश्चाताप और कुछ अच्छे निशान छोड़ने का अवसर है।"

Load More