कुछ साल पहले मेरी 14-15 फिल्में नहीं चली थीं, इसलिए कनाडा शिफ्ट होने का सोचा था: अक्षय
अक्षय कुमार ने कनाडाई नागरिकता लेने को लेकर कहा है कि वह 'भारतीय हैं और हमेशा रहेंगे'। उन्होंने कहा, "कुछ साल पहले मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं। लगभग 14-15 फिल्में नहीं चलीं...लगा कि शायद मुझे कहीं और जाकर वहां काम करना चाहिए।" बकौल अक्षय, जब उन्हें फिर सफलता मिलने लगी तो उन्होंने देश में ही रहने का फैसला किया।