कुवैत में एक इमारत में भीषण आग लगने से कई भारतीयों समेत 40 से ज़्यादा लोगों की मौत के बाद भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। भारतीय दूतावास ने हादसे से प्रभावित लोगों के परिजन के लिए आपातकालीन नंबर +965-65505246 जारी किया है। भारतीय दूतावास के मुताबिक, दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।