कूल दिखने के लिए ड्रग्स लेना शुरू किया था, रिहैब से आने पर लोग चरसी कहते थे: दत्त

अभिनेता संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा है कि शुरुआत में वह बेहद शर्मीले थे और महिलाओं के सामने कूल दिखने के लिए उन्होंने ड्रग्स लेना शुरू किया था। उन्होंने कहा, "जब मैं (रिहैब से) लौटा तब लोग मुझे चरसी कहते थे...मुझे यह गलत लगता था कि राह चलते लोग मुझे ऐसा कहते थे...लगा कि मुझे कुछ करना पड़ेगा।"