सलमान खान ने 'अंतिम' की स्क्रीनिंग के दौरान पटाखे फोड़ते अपने फैंस का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "मैं अपने सभी फैंस से निवेदन कर रहा हूं...ऑडिटोरियम के अंदर पटाखे न ले जाएं क्योंकि यह एक बड़ी आग में बदल सकता है...थिएटर मालिकों से भी निवेदन है कि हॉल के अंदर पटाखे न ले जाने दिए जाएं।"