शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को कहा कि पार्टी तीनों कृषि कानून बनने के 1 वर्ष पूरा होने पर 17 सितंबर को ‘काला दिवस’ मनाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए दिल्ली में गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से संसद तक एक विरोध मार्च भी करेंगे।