केंद्र से 3 कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए गुरुवार को विपक्षी नेताओं ने दिल्ली में संसद से विजय चौक की ओर मार्च निकाला। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "संसद सत्र खत्म हो गया है...देश की 60% आवाज़ को कुचला गया, अपमानित किया गया और कल राज्यसभा में (सांसदों को) पीटा गया।"