कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू में कहा, "जब दुर्गा जी, लक्ष्मी जी, सरस्वती जी रूपी त्रिशक्तियां देश में होती हैं तो देश की तरक्की होती है।" उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के नए कृषि कानूनों, नोटबंदी, जीएसटी, हर संस्थान/कॉलेज/स्कूल में आरएसएस के व्यक्ति को बिठाने जैसे फैसलों से इन तीन देवियों की शक्तियां घटी हैं।