बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा, "ब्रज क्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि...योगी जी भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें...यह पत्र…भगवान कृष्ण ने लिखने के लिए प्रेरित किया है।"