कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा को 'बड़े मियां' बताया और कहा, "मैंने जो कुछ भी सीखा है, उन्हीं से सीखा है। यह अलग बात है कि वह मुझे छोटे मियां नहीं मानते हैं।" उन्होंने गोविंदा से चल रहे विवाद पर कहा, "ठीक है, कोई बात नहीं, परिवार है और इसमें यह चलता रहता है...बात करेंगे और मामला सुलझेगा।"