किसान नेता दर्शन पाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत कई मुद्दों पर समिति बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा से 5 नाम मांगे हैं। उन्होंने कहा, संयुक्त किसान मोर्चा 4 दिसंबर की बैठक में नामों को तय करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान संगठन 4 दिसंबर को आंदोलन खत्म करने की तारीख दे सकते हैं।