केंद्र ने 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना' की समयसीमा 28 फरवरी तक बढ़ाई
केंद्र सरकार ने मंगलवार को 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना' की समयसीमा 28 फरवरी, 2022 तक बढ़ाने की घोषणा की। सरकार के अनुसार, "इस योजना का उद्देश्य कोविड-19 महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की व्यापक देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।" इस योजना के तहत बच्चों को 23-साल की उम्र में ₹10 लाख की एकमुश्त राशि दी जाएगी।