केंद्र ने मुज़फ्फरपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को ₹2-₹2 लाख अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया, "प्रधानमंत्री ने मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवार को पीएमएनआरएफ से ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50-₹50 हज़ार की अनुग्रह राशि को मंज़ूरी दी है।" इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।