केंद्र ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की अधिकतम जमा सीमा को ₹15 लाख से ₹30 लाख किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को बजट 2023-24 में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में जमा की अधिकतम सीमा को ₹15 लाख से बढ़ाकर ₹30 लाख करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मासिक आय खाता योजना के लिए अधिकतम जमा सीमा को एकल खाते के लिए ₹4.5 लाख से बढ़ाकर ₹9 लाख कर दिया जाएगा।