केंद्र सरकार के दावों की पोल खुली: लद्दाख में चीनी सैनिकों से चरवाहों के भिड़ने पर कांग्रेस
चुशूल (लद्दाख) में चीनी सैनिकों से चरवाहों के भिड़ने के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने कहा है, "यह एलएसी पर सब ठीक होने के केंद्र सरकार के दावों की पोल खोलता है।" कांग्रेस ने कहा, "ये चरागाह उन क्षेत्रों में हैं जिन पर भारत का दावा रहा है...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि पहले जैसी स्थिति कब बहाल होगी।"