केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 100 सरकारी/निजी स्कूलों को रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूल सोसायटी से संबद्ध करने की मंज़ूरी दी। बकौल केंद्र, अकादमिक वर्ष 2022-23 से करीब 5,000 छात्र इन संबद्ध स्कूलों में छठी कक्षा में दाखिला ले सकेंगे। वहीं, मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों में छठी कक्षा में तकरीबन 3,000 छात्रों के प्रवेश की क्षमता है ।