केंद्र सरकार ने ईडी के निदेशक एस. के. मिश्रा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया
केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर 18 नवंबर 2022 तक कर दिया है। गौरतलब है, केंद्र सरकार ने 14 नवंबर को ईडी और सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) के निदेशकों के कार्यकाल को पांच साल तक (एक-एक साल के लिए तीन साल तक) बढ़ाने से संबंधित दो अध्यादेश जारी किए थे।