केंद्र सरकार की शिक्षण संस्थानों की एनआईआरएफ रैंकिंग्स 2021 में मैनेजमेंट श्रेणी में टॉप-5 संस्थान क्रमश: आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम कोझिकोड और आईआईटी दिल्ली हैं। वहीं, मेडिकल श्रेणी में क्रमश: एम्स (दिल्ली), पीजीआईएमईआर (चंडीगढ़), क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (वेल्लोर), नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ऐंड न्यूरो साइंस (बेंगलुरु) और एसजीपीजीआईएमएस (लखनऊ) टॉप-5 संस्थान हैं।