केरल के कई हिस्सों में भारी बरसात के बाद आई बाढ़ व भूस्खलन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार ज़रूरतमंदों के लिए हर संभव मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीमें वहां भेजी जा चुकी हैं। गौरतलब है, केरल में बाढ़ व भूस्खलन से कम-से-कम 18 लोगों की मौत हो गई है।