केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी की 'प्रचार मशीनरी' बन गई हैं, पर महाराष्ट्र झुकेगा नहीं: आदित्य

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी की 'प्रचार मशीनरी' बन गई हैं, लेकिन महाराष्ट्र झुकेगा नहीं। बकौल ठाकरे, "अतीत में भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है...यह पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में हुआ...और अब महाराष्ट्र में हो रहा है।" गौरतलब है, एजेंसियों ने अलग-अलग मामलों में शिवसेना नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की थी।