टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि केंद्र द्वारा विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग पर कांग्रेस दोहरा रुख अपनाती है। उन्होंने कहा, "सीबीआई व ईडी द्वारा टीएमसी नेताओं के खिलाफ छापे मारे जाने पर कांग्रेस उनकी (एजेंसियों) सराहना करती है लेकिन जब कांग्रेस के नेताओं को तलब किया जाता है तो उनके खिलाफ हो जाती है।"