केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी से मुलाकात की। अमित शाह ने ट्विटर पर शेट्टी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा, "आज मुंबई में प्रसिद्ध निर्देशक रोहित शेट्टी से मुलाकात की।" रविवार रात को मुंबई पहुंचे शाह ने सोमवार को पंडालों में जाकर भगवान गणेश के दर्शन किए।