केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय हुए कोविड-19 से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने गुरुवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है और मैंने खुद को पूरी तरह आइसोलेट कर लिया है।" राय ने कहा, "मेरे संपर्क में आए लोगों से यह निवेदन है कि वह सतर्कता बरतते हुए ज़रूरी कदम उठाएं।"