inshorts

केंद्रीय मंत्रियों ने नोएडा एयरपोर्ट को लेकर ट्वीट में पोस्ट की बीजिंग एयरपोर्ट की तस्वीर

यूपी कांग्रेस ने नोएडा एयरपोर्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, अर्जुन राम मेघवाल और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिनमें उन्होंने बीजिंग एयरपोर्ट की तस्वीर इस्तेमाल की है। पार्टी ने लिखा, "सोचिए, विकास दिखाने के लिए बीजिंग तक का फोटो इस्तेमाल करने वाले ठग इस देश का क्या भला कर सकते हैं?"