हैदराबाद में किया गया देश के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को हैदराबाद में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट किया, "जनता को समर्पित...यह रॉक संग्रहालय...भारत के प्राचीन इतिहास और विरासत में गहराई की एक कहानी कहता है।" बकौल मंत्री, भारत की आज़ादी के 75-वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार देश में 75 विज्ञान संग्रहालय स्थापित करेगी।