inshorts

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे के 2-माह बाद टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो

बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफे के 2-माह बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी में शामिल हो गए हैं। सुप्रियो टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी व राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। गौरतलब है, सुप्रियो ने जुलाई के आखिर में राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था।