केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर (प्रिकॉशनरी) डोज़ ले ली है। उन्होंने ट्वीट किया, "आज कोरोना वैक्सीन की एहतियाती डोज़ लगवाई। 'मेड इन इंडिया' कोरोना वैक्सीन्स बिलकुल सुरक्षित हैं। वह सभी लोग जो एहतियाती डोज़ लेने के लिए योग्य हैं...वैक्सीन लगवाएं और भारत को कोरोना मुक्त बनाने में सहयोग दें।"