केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने प. बंगाल बीजेपी के सभी वॉट्सऐप ग्रुप छोड़े

केंद्रीय राज्यमंत्री व मतुआ समुदाय के महत्वपूर्ण सदस्य शांतनु ठाकुर ने पश्चिम बंगाल बीजेपी के सभी वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ दिए हैं। बकौल ठाकुर, "ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य के बीजेपी नेतृत्व को नहीं लगता कि संगठन में हमारा (मतुआ समुदाय का) महत्व है।" वहीं, प. बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने जल्द गलतफहमियां दूर करने की बात कही है।