केआरके को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के शताब्दी अस्पताल लाया गया
2020 के विवादित ट्वीट को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए ऐक्टर व बिग बॉस के पूर्व प्रतिभागी कमाल आर. खान (केआरके) को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई स्थित शताब्दी अस्पताल में लाया गया है। इससे पहले मुंबई की बोरीवली अदालत ने केआरके को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।