केआरके ने डिलीट किया पुराना ट्वीट, लिखा- मुझे किसी से बदला लेने की ज़रूरत नहीं है

ऐक्टर कमाल आर. खान (केआरके) ने ज़मानत पर रिहा होने के बाद 'बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं' वाला अपना ट्वीट डिलीट कर लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, "मैं वापस आ गया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मुझे किसी से बदला लेने की ज़रूरत नहीं है। मेरे साथ जो भी बुरा हुआ, उसे भूल गया हूं।"